20 Apr 2024, 19:30:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीवी सिंधु को मिली बड़ी उपलब्धि, डिप्टी कलेक्टर का पद संभाला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 3:33PM | Updated Date: Aug 10 2017 3:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रियो ओलिंपिक में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने बुधवार को आंध्रप्रदेश के गोलापुड़ी स्थित राज्य सचिवालय में डिप्टी कलेक्टर का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सिंधू के साथ उनके माता-पिता भी साथ थे। सिंधू ने आयुक्त अनिल चंद्र पुनेथा को रिपोर्ट किया और औपचारिक रूप से सेवा में शामिल होने के लिए दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए।

ओलम्पिक में रजत पदक जीतने के बाद सिंधू को आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पुरस्कृत करने की घोषणा की थी और इसी क्रम में 29 जुलाई को सिंधू को नियुक्ती पत्र सौंपा था। आंध्र सरकार ने सिंधू को 30 दिनों के अंदर डिप्टी कलेक्टर का पदभार संभालने के लिए कहा था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »