20 Apr 2024, 01:34:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत सुदीरमन कप से हुआ बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 13 2015 11:53PM | Updated Date: May 13 2015 11:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डोंगुआन। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल को छोड़कर कोई भी भारतीय खिलाड़ी जीत नहीं सका और तीन बार की चैम्पियन कोरिया के हाथों ग्रुप वन डी के मुकाबले में हारकर भारतीय बैडमिंटन टीम सुदीरमन कप से बाहर हो गई।
    

दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने महिला एकल में पूर्व नंबर पांच खिलाड़ी बाए यिओन जू को 22-20, 17-21, 21-13 से हराया। उनके अलावा हालांकि कोई भारतीय खिलाड़ी कोरियाई चुनौती का सामना नहीं कर सका।
    

पुरूष युगल में प्रणाव जेरी चोपड़ा और अक्षय देवलकर को दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी किम जि जुंग और किम सा रंग ने 21-10, 21-19 से हराया।
    

साइना ने अपना मुकाबला जीतकर भारत को मैच में लौटाया लेकिन पारूपल्ली कश्यप पुरूष एकल में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी सोन वा हो से 21-13, 14-21, 13-21 से हार गए। विश्व चैम्पियनशिप 2011 कांस्य पदक विजेता ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को चांग यि ना और जुंग कयुंग यून ने 81-21, 21-12, 21-12 से मात दी।
    

भारत की मिश्रित युगल जोड़ी मनु अत्री और सिक्की रेड्डी एन को किम हा ना और को सुंग ह्यून ने 21-12, 22-20 ने शिकस्त दी। इससे पहले भारत को ग्रुप वन डी के पहले मुकाबले में मलेशिया ने 3-2 से हराया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »