16 Apr 2024, 14:27:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

खिताब के लिये भिड़ेंगे कश्यप और प्रणय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 2:09PM | Updated Date: Jul 23 2017 2:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एनाहिम। भारतीय खिलाड़ी परूपल्ली कश्यप और दूसरी सीड एच एस प्रणय ने यहां यूएस ओपन बैडंमिटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपने अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां अब दोनों हमवतन खिलाड़ी खिताब के लिये एक दूसरे से हाईवोल्टेज मुकाबले में उतरेंगे। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता कश्यप ने सात वर्ष बाद हमवतन समीर के खिलाफ मैच में कमाल का खेल दिखाते हुये सेमीफाइनल में जगह बनाई थी और अब एक बार फिर उनके सामने हमवतन खिलाड़ी प्रणय होंगे।
 
विश्व में 59वीं  रैंकिंग के खिलाड़ी को हालांकि विश्व में 111वीं  रैंकिंग के कोरियाई खिलाड़ी क्वांग ही हियो के खिलाफ मेहनत करनी पड़ी लेकिन उन्होंने 15-21, 21-15 , 21-16 से एक घंटे छह मिनट के संघर्ष के बाद फाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीय प्रणय ने 15वीं वरीय वियतनाम के तिएन मिन्ह एनगुएन की चुनौती को आसानी से 21-14  21-19 से लगातार गेमों में 40 मिनट में निपटा दिया। विश्व में 66वीं  रैंकिंग के मिन्ह वर्ष 2012 में एशिया चैंपियनशिप में अपनी एकमात्र भिड़ंत में भारतीय खिलाड़ी को मात दे चुके थे लेकिन अब प्रणय ने उनके खिलाफ रिकार्ड 1-1 से बराबर कर लिया है। विश्व में 23वीं रैंकिंग के प्रणय के सामने अब अनुभवी कश्यप की चुनौती होगी। दोनों हमवतन खिलाड़ी करियर में दो बार एक दूसरे का सामना कर चुके हैं और दोनों का रिकार्ड 1-1 से बराबर है।
 
ऐसे में यह हाईवोल्टेज मैच इनकी श्रेष्ठता को भी दिखाएगा। हालांकि युगल वर्ग में एकमात्र बची मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की तीसरी सीड भारतीय जोड़ी हारकर बाहर हो गयी। चीनी ताइपे की लूचिंग याओ और यांग पो हान की शीर्ष वरीय जोड़ी ने उन्हें 54 मिनट में तीन गेमों के संघर्ष में 21-12  12-21  22-20 से हराकर फाइनल में जगह बना ली।
          
 
 
 
 
 
            
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »