17 Apr 2024, 02:58:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुदीरमन कप में भारत का सामना कोरिया से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 12 2015 3:01PM | Updated Date: May 12 2015 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डोंगुआन। साइना नेहवाल और के श्रीकांत की अगुवाई वाली भारतीय बैडमिंटन टीम बुधवार को सुदीरमन कप के ग्रुप वन डी के महत्वपूर्ण मुकाबले में तीन बार की चैम्पियन कोरिया से खेलेगी।
   
भारत को कल पहले मुकाबले में मलेशिया ने 3. 2 से हराया। कल का मैच उसे हर हालत में जीतना होगा अन्यथा क्वार्टर फाइनल में प्रवेश की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा।
    
भारतीय टीम के लि यह आसान नहीं होगा क्योंकि कोरिया के पास दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी वान हो सोन और महिला वर्ग में सातवें नंबर की सुंग जि ह्यून हैं।
    
श्रीकांत और साइना अगर एकल मैच जीत लेते हैं तो ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और ज्वाला गुट्टा को महिला युगल में दुनिया की आठवें नंबर की जोड़ी शिन सियुंग चान और ली सो ही को हराना होगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »