19 Apr 2024, 03:46:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सुदिरमन कप में सोमवार को मलेशिया से भिड़ेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2015 4:34PM | Updated Date: May 9 2015 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

डोगुआन (चीन)। साइना नेहवाल और के श्रीकांत की अगुआई में भारत की मजबूत बैडमिंटन टीम सोमवार को यहां ग्रुप एक डी में मलेशिया में खिलाफ प्रतिष्ठित सुदिरमन कप में अपने अभियान की शुरूआत करेगी।
    
प्रत्येक दो साल में होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत 2011 में नाकआउट चरण में पहुंचा था और इस बार उसे मलेशिया और तीन बार के चैम्पियन कोरिया के साथ रखा गया है।
    
सुदिरमन कप में अच्छे प्रदर्शन के लिए भारत हमेशा अपने एकल खिलाड़ियों पर निर्भर रहा है और इस बार भी ऐसा ही होगा। भारतीय टीम में दुनिया की नंबर दो महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल, नंबर चार पुरूष खिलाड़ी के श्रीकांत, 13वें नंबर के पुरूष खिलाड़ी पी कश्यप और 11वें नंबर की महिला खिलाड़ी पीवी सिंधू जैसे एकल खिलाड़ी शामिल हैं।
   
मिश्रित टीम प्रतियोगिता सुदिरमन कप के प्रत्येक दौर में पांच मुकाबले हाते हैं जिसमें पुरूष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल के अलावा दो एकल मुकाबले होते हैं।

महिला युगल में भारत को एक बार फिर 2011 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी से काफी उम्मीदें होंगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »