28 Mar 2024, 16:30:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

226वीं रैंक खिलाड़ी से हारीं साइना नेहवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2016 2:49PM | Updated Date: Dec 4 2016 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकाऊ। भारत की स्टार शटलर और शीर्ष वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल मकाऊ ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में अपने से 216 रैंक नीची चीनी खिलाड़ी से उलटफेर का शिकार हो गर्इं। साइना की हार के बाद बी. साई प्रणीत भी हार गए और इसके साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
 
शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में चीन की झांग यिमान ने भारत की साइना नेहवाल को 35 मिनट चले मुकाबले में 21-12, 21-17 से पराजित किया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह पहली भिड़ंत थीं। झांग ने इस जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पुरुष एकल के मुकाबले में प्रणीत को चीन के झाओ जुन पेंग ने मात्र 30 मिनट में 21-19,  21-9 से हराया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »