20 Apr 2024, 17:37:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीवी सिंधु टॉप-10 में, साइना नेहवाल बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2016 2:53PM | Updated Date: Nov 25 2016 2:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने कॅरियर के सबसे सुनहरे दौर से गुजर रहीं पीवी सिंधु गुरुवार को जारी विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में फिर शीर्ष 10 में पहुंच गई हैं। हालांकि स्टार शटलर साइना नेहवाल हाल के अपने खराब प्रदर्शन के कारण शीर्ष 10 से बाहर हो गई हैं। महिला एकल में सिंधु दो स्थान के सुधार के साथ 9वें स्थान पर पहुंच गई हैं। सिंधु इस वर्ष चार जुलाई से 27 अक्टूबर तक टॉप 10 में बनी हुई थीं, लेकिन ओलिंपिक के बाद दो टूर्नामेंटों में दूसरे दौर में बाहर हो जाने के कारण वह टॉप 10 से बाहर हो गई थीं।
 
लेकिन चाइना ओपन के खिताब की बदौलत उन्होंने वापसी की और उनके 64749 रेटिंग अंक हैं। घुटने की चोट के कारण कई महीनों तक कोर्ट से दूर रहीं साइना को रैंकिंग में इसका खामियाजा भुगतना पड़ा है और वह सीधे पांच स्थान की बड़ी गिरावट के साथ 11वें स्थान पर खिसक गई हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »