19 Apr 2024, 23:14:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीवी सिंधु और कैरोलिना मारिन की आज होगी नीलामी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2016 11:27AM | Updated Date: Nov 9 2016 11:27AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्पेन की ओलिंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन और रियो खेलों की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु सहित चोटी के कई खिलाड़ी बुधवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में खिलाड़ियों की नीलामी में विभिन्न टीमों से जुड़ेंगे। मारिन और सिंधु के आलवा ओलिंपिक कांस्य पदक विजेता डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन भी उन 16 ओलंपिक पदक विजेताओं में शामिल हैं जिन्होंने 1 से 14 जनवरी के बीच होने वाले टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि की है।
 
पीबीएल में इस बार चीन और जापान के चोटी के शटलर भाग नहीं लेंगे, क्योंकि वे अपने अपने राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में व्यस्त रहेंगे। इस 15 दिवसीय लीग में कुल छह टीमें दिल्ली एसर्स, मुंबई राकेट्स, चेन्नई स्मैशर्स, हैदराबाद हंटर्स, अवध वॉरियर्स और बेंगलुरु ब्लास्टर्स भाग लेंगी। टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि छह करोड़ रुपए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »