29 Mar 2024, 11:16:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जयराम, प्रणय और श्रीकांत जापान ओपन के दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2016 12:42PM | Updated Date: Sep 22 2016 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों अजय जयराम, एचएस प्रणय और के. श्रीकांत जापान ओपन सुपर सीरिज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। बुधवार को खेले गए पहले दौर के मुकाबले में जयराम ने 46 मिनट में इंडोनेशिया के सोनी ड्वी कुनकोरो को 21-19, 23-21 से हराकर 2013 हांगकांग ओपन में मिली हार का हिसाब चुकता किया।
 
प्रणय ने मलेशिया के इसकंदर जुल्करनैन जैनुद्दीन को 23-21, 19-21, 21-18 से हराया। रियो ओलिंपिक के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने हमवतन  पारुपल्ली कश्यप को 14-21, 21-14, 23-21 से मात दी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »