19 Apr 2024, 09:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती हैं भारत की साइना नेहवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 19 2016 11:44AM | Updated Date: Aug 19 2016 11:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को घुटने के उपचार के लिए हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस चोट के कारण ही रियो ओलिंपिक में उनका खेल प्रभावित हुआ था। साइना के पिता हरवीर सिंह ने कहा कि साइना पिछले दो दिन से अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी चोट का उपचार चल रहा है, जो रियो ओलिंपिक में मारिया के खिलाफ मैच के दौरान और बढ़ गई थी। 

सिंह ने कहा कि साइना 16 अगस्त को घर लौटीं और अगले ही दिन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हो गर्इं। डॉक्टरों ने एमआरआई स्कैन के परिणाम के बारे में मुझे अभी नहीं बताया है। आगे की जांच के लिए साइना शुक्रवार को मुंबई के लिए उड़ान भरेंगी। साइना ने दाहिने घुटने में सूजन की बात कही थी, जिससे कोर्ट में उनकी मूवमेंट प्रभावित हुई थी और इसलिए वह ग्रुप चरण से ही बाहर हो गर्इं थी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »