20 Apr 2024, 12:58:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

जयराम, पवार अमेरिकी ओपन क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2016 2:43PM | Updated Date: Jul 8 2016 2:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल मोंटे। चौथी वरीयता प्राप्त अजय जयराम और आनंद पवार अमेरिकी ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में एक दूसरे से खेलेंगे। पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए जबकि महिला युगल में एस पूर्विषा राम और मेघना जे ने अंतिम आठ में जगह बनाई।

पवार ने प्रतुल जोशी को 21.10, 21.13 को हराया जबकि जयराम ने पुर्तगाल के पेड्रो मार्टिंस को 21.11, 21.15 से मात दी। पुरूष युगल में दूसरी वरीयता प्राप्त अत्री और रेड्डी ने जापान के कीनिया मित्सुहाशी और युता वातानाबे को 23.21, 21.13 से हराया। रतीय जोड़ी का सामना अब जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से होगा। महिला युगल में पूर्विषा और मेघना ने अमेरिका की एरियल ली और सिडनी ली को 21.16, 21.6 से हराया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »