29 Mar 2024, 07:23:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

जयराम, प्रणीथ कनाडा ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2016 4:48PM | Updated Date: Jul 2 2016 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कालगैरी (कनाडा)। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम और बी साई प्रणीथ ने पुरूष एकल वर्ग में विपरीत जीत दर्ज करते हुए 55,000 डालर ईनामी राशि के कनाडा ओपन ग्रां प्री टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की। शीर्ष वरीय जयराम ने हमवतन हर्शील दानी को 47 मिनट तक चले चुनौतीपूर्ण मुकाबले में 21-18 19-21 21-8 से शिकस्त दी। दो बार के डच ओपन विजेता जयराम का सामना अब सेमीफाइनल में कोरिया के ली हुन द्वितीय से होगा।

चौथे वरीय प्रणीथ ने आठवें वरीय इस्तोनिया के रौल मस्ट को महज 33 मिनट में 21-14 21-16 से पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश किया। अब वह सातवें वरीय फ्रांसिसी ब्राइस लेवरडेज से भिड़ेंगे जिन्होंने भारत के दूसरे वरीय एच एस प्रणय का अभियान समाप्त किया। प्रणय ने कड़ी मशक्कत की लेकिन वह लेवरडेज से 22-20 21-23 18-21 से हार गए।

महिलाओं के एकल वर्ग में रूथविका शिवानी गाडे और तनवी लैड की चुनौती समाप्त हो गई। रूथविका को बुल्गारिया की चौथी वरीय लिंडा जेचिरी से 16-21 12-21 से पराजय मिली जबकि तनवी लैड अमेरिका की तीसरी वरीय आयरिस वांग से 16-21 21-15 10-21 से हार गईं। 

    
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »