23 Apr 2024, 22:17:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना, सिंधु की पराजय से भारत की एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में चुनौती समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 24 2015 6:05PM | Updated Date: Apr 25 2015 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में साइना नेहवाल और पी वी सिंधु दोनों के क्वार्टरफाइनल में तीन सेटों में मुकाबला हारने के साथ ही प्रतियोगिता में भारत की चुनौती समाप्त हो गई।
   
विश्व नंबर एक साइना चीन ताइपे की पांचवीं वरीयता प्राप्त त्जू यिंग ताई से 55 मिनट लंबे मुकाबले में 21-16 13-21 18-21 से हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई।
   
वहीं चोट से उबरने के बाद पहली प्रतियोगिता में खेल रही सिंधु को भी 52 मिनट तक चले एक मुकाबले में शीर्ष वरीय चीन की ली शिरूई से 21-11 19-21 8-21 से हार का सामना करना पड़ा।
   
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना को चीनी ताइपे की खिलाड़ी के खिलाफ हमेशा मुश्किलें आई हैं हालांकि उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को पूर्व में पांच बार हराया है।
   
लेकिन पिछले पांच मुकाबलो में साइना को त्जू यिंग ताई ने हर बार हराया है और मैच भी अलग नहीं था। साइना ने पहले सेट में 6-10 से पीछे होने के बाद वापसी करते हुए 11-11 से बराबरी कर ली और आखिर में सेट 21-16 से अपने नाम कर लिया।
   
लेकिन दूसरे सेट में चीन ताइपे की खिलाड़ी ने साइना को कोई मौका नहीं दिया और शुरूआत में बढ़त बनाने के बाद लगातार पांच अंक लेकर 14-7 से आगे हो गई और फिर सेट 21-13 से से जीत लिया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »