25 Apr 2024, 17:09:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना ने दूसरा ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता, PM ने दी बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2016 3:17PM | Updated Date: Jun 12 2016 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने रियो ओलंपिक से पहले अपनी तैयारियां पुख्ता करते हुए चीन की सुन यू को तीन गेम के रोमांचक फाइनल में हराकर दूसरा ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज खिताब जीता। साइना ने दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी को एक घंटे 11 मिनट तक चले फाइनल में 11.21, 21.14, 21.19 से हराया।
   
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन और सेमीफाइनल में चीन की यिहान वांग को हराया जो क्रमश: 2013 और 2011 में विश्व चैम्पियन रह चुकी हैं। इस सत्र के पहले खिताब के साथ साइना ने 56250 डॉलर ईनामी राशि भी जीती।
    
यह ऑस्ट्रेलियाई ओपन में साइना की दूसरी खिताबी जीत है जिसने 2014 में भी यहां खिताबी जीत दर्ज की थी। साइना को इस खिताब के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा जिसने पिछले साल दिल्ली में इंडिया सुपर सीरिज खिताब जीता था।
    
साइना पिछले पांच मुकाबलों में सुन को पांचों बार हरा चुकी है लेकिन इस बार उसे कड़ी चुनौती मिली। पहला गेम सुन ने सिर्फ 18 मिनट में जीत लिया।
    
सुन ने काफी तेज रफ्तार खेल दिखाया। साइना ने कई सहज गलतियां की जिससे स्कोर 4.4 हो गया। सुन ने जल्दी ही 7.4 से बढत बना ली। ब्रेक के समय वह 11.6 से आगे थी जब साइना का बैकहैंड रिटर्न नाकाम रहा।
पीएम मोदी ने साइना को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर सीरिज जीतने पर बधाई दी। मोदी ने ट्विटर पर लिखा, साइना नेहवाल को इस शानदार जीत पर बधाई। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। बालीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर शिखर धवन ने भी साइना को बधाई दी।
     
बच्चन ने लिखा, साइना आप लगातार हमें भारतीय होने पर गर्व करने के अवसर दे रही है। वेल डन ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन। धवन ने लिखा, साइना नेहवाल को दूसरे ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब पर बधाई। आपने हमें गौरवान्वित किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »