28 Mar 2024, 15:18:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना नेहवाल एवं सानिया मिर्जा को राज्यसभा में दी गई बधाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2015 2:30PM | Updated Date: Apr 23 2015 2:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राज्यसभा में साइना नेहवाल को महिला बैडमिंटन सिंगल्स में विश्व की शीर्ष रैंक पाने और सानिया मिर्जा को महिला टेनिस डबल्स में विश्व की शीर्ष रैंक हासिल करने पर बधाई दी गई। और उम्मीद जताई गई कि इन दोनों खिलाड़ियों की यह उपलब्धि देश के भावी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।
    
सभापति हामिद अंसारी ने इन दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इनकी असाधारण उपलब्धि पूरे राष्ट्र के लिए अत्यंत गर्व की बात है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह भावी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि पूरा सदन साइना नेहवाल एवं सानिया मिर्जा को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता है। सदस्यों ने मेजें थपथपा कर इन दोनों खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों के लिए बधाई दी।
    
सभापति अंसारी ने 28 मार्च को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से इसरो के पीएसएलवी सी- 27 द्वारा आईआरएनएसएस- 1डी को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई दी। यह इंडियन रिजनल नेवीगेशन सेटेलाइट सिस्टम (आईआरएनएसएस) का चौथा उपग्रह है।
    
अंसारी ने कहा कि इस उपग्रह को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करने से भारतीय अंतरिक्ष इतिहास की सफलता गाथा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि का श्रेय निस्संदेह हमारे वैज्ञानिक समुदाय विशेषकर इसरो में काम करने वाले वैज्ञानिकों को जाता है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »