17 Apr 2024, 05:16:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना , सिंधू जीते, कश्यप एशिया चैम्पियनशिप से बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2015 2:13PM | Updated Date: Apr 23 2015 2:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल ने दो लाख डॉलर ईनामी राशि की बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में अपने अभियान का आगाज कठिन मुकाबले में जीत के साथ किया जबकि पुरूष वर्ग में पारूपल्ली कश्यप हारकर बाहर हो गए।
    
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना को पहले दौर में बाय और दूसरे में वाकओवर मिला था। उसने तीसरे दौर में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21. 14, 10. 21, 21. 10 से हराया। अब उसका सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपै की जू यिंग तेइ से होगा।
    
दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी आठवीं वरीयता प्राप्त सिंधू का सामना क्वार्टर फाइनल में चीन की शीर्ष वरीयता प्राप्त लि शुरूइ से होगा। उसने मकाउ की तेंग लोक को 21. 8, 21. 9 से हराया। राष्ट्रमंडल चैम्पियन कश्यप सातवीं वरीयता प्राप्त चीन के झेंगमिंग वांग से 23. 21, 17. 21, 8. 21 से हारकर बाहर हो गए।
    
पुरूष युगल वर्ग में भारत के मनु अत्री और सुमीत रेड्डी बी को तीसरी वरीयता प्राप्त चीन के शियाओलोंग लियू और जिहान कियू ने 21. 10, 21. 13 से हराया। मिश्रित युगल में अरूण विष्णु और अपर्णा बालन को चीन के केइ लू और याकिओंग हुआंग ने 21. 13, 21. 5 से मात दी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »