16 Apr 2024, 19:32:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

कश्यप एशिया चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2015 5:59PM | Updated Date: Apr 22 2015 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। भारत के पारूपल्ली कश्यप ने तीन सेट तक चले बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में बुधवार को यहां चीनी ताइपै के जेन हाओ सु को हराकर 200,000 डाॅलर इनामी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वुहान स्पोर्ट्स सेंटर जिमनेजियम में पुरूष एकल का यह मैच डेढ़ घंटे से भी अधिक समय तक चला लेकिन कश्यप ने हार नहीं मानी और आखिर में वह ताइपै के खिलाड़ी को 15-21 21-18 21-19 से हराने में सफल रहे।
 
राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन कश्यप का अगला मुकाबला चीन के सातवीं वरीय झेंगमिंग वांग से होगा जिन्होंने थाईलैंड के बूनसाक पोनसाना को 21-10, 21-12 से पराजित किया। भारतीय खिलाड़ी तीन बार वांग से हार चुका है जबकि एक बार 2013 में इंडिया सुपर सीरीज में उन्होंने अपने इस प्रतिद्वंद्वी को हराया था।
 
विश्व चैंपियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधु ने भी चोट से उबरने के बाद वापसी करते हुए सकारात्मक शुरूआत की। उन्होंने महिला एकल के मैच में उज्बेकिस्तान के अनैत खुर्शुदयान को केवल 16 मिनट में 21-6, 21-5 से करारी शिकस्त दी। यहां आठवीं वरीयता प्राप्त सिंधु अगले दौर में मकाउ की यू तेंग ओक से भिड़ेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »