16 Apr 2024, 18:56:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय महिला टीम ने उबेर कप में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2016 11:37AM | Updated Date: May 16 2016 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुनशान (चीन)। भारतीय महिला टीम ने अपने अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए सोमवार को यहां उबेर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया को 5-0 से रौंद दिया।
    
नई दिल्ली में पिछले टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली भारतीय महिला टीम ने तीन एकल और दोनों युगल मैच जीतकर यहां कुनशान स्पोर्ट्स सेंटर स्टेडियम में अधिकतम अंक हासिल किए।
    
भारत के लिए मुकाबले की शुरूआत दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना नेहवाल ने की और दुनिया की 74वें नंबर की खिलाड़ी सुआन यू वेंडी चेन को 22-20 21-14 से हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।
    
विश्व चैम्पियनशिप में दो बार की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू ने एकतरफा मुकाबले में जाय लेई को 25 मिनट में हराकर भारत को 2-0 से आगे किया। ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की महिला युगल जोड़ी ने इसके बाद वेंडी चेन और ग्रोन्या समरविले की जोड़ी को 28 मिनट में 21-9 21-15 से हराया।
    
दक्षिण एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता रूतविका शिवानी गाडे ने तीसरे एकल में तिफानी हो को 21-5 21-11 से शिकस्त दी जबकि सिक्की रेड्डी और सिंधू की जोड़ी ने लियान चू और जाय लेई की जोड़ी को 21-12 21-12 से हराकर भारत की 5-0 से जीत सुनिश्चित की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »