19 Apr 2024, 07:36:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना नेहवाल एबीसी के सेमीफाइनल में हारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2016 10:55AM | Updated Date: Apr 30 2016 6:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। भारत की एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में चुनौती साइना नेहवाल के आज यहां महिला एकल के सेमीफाइनल में स्थानीय प्रबल दावेदार यिहान वांग से सीधे गेम में हारने के साथ ही खत्म हो गई।

ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना 41 मिनट तक चले मुकाबले में छठी वरीय वांग से 16-21, 14-21 से पराजित हो गई और इस चीनी खिलाड़ी के खिलाफ यह उनकी 11वीं हार है।

दुनिया की आठवें नंबर की भारतीय के लिए यह एक और सेमीफाइनल मुकाबला रहा। इससे पहले वह स्विस ग्रां प्री गोल्ड, इंडिया सुपर सीरीज और मलेशिया सुपर सीरीज प्रीमियर ओपन के भी अंतिम चार में पहुंची थी।

साइना शुरू में वांग की चुनौती के बावजूद 3-0 की बढ़त बनाए थी और उन्होंने इसे 9-6 की कर लिया था लेकिन इस चीनी खिलाड़ी ने इंटरवल के बाद वापसी की और फिर मुड़कर नहीं देखा। दूसरे गेम में वांग ने दबदबे भरा प्रदर्शन करते हुए 5-0 की बढ़त बनाई और इसे जारी रखा। ओलंपिक क्वालीफिकेशन की तीन मई की अंतिम तारीख से पहले यह अंतिम टूर्नामेंट था।  
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »