29 Mar 2024, 11:17:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कश्यप एशिया चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2015 4:08PM | Updated Date: Apr 21 2015 4:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। भारत के पारूपल्ली कश्यप ने दो लाख डॉलर ईनामी राशि की बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में सिंगापुर के जि लियांग डेरेक वोंग को सीधे गेम में हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
  
राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन कश्यप ने 39 मिनट तक चले मुकाबले में 21. 17, 21. 13 से जीत दर्ज की। अब उनका सामना चीनी ताइपै के या चिंग सू से होगा।
    
कश्यप उसे पहले दो बार हरा चुके हैं। पिछली बार दिल्ली के सिरी फोर्ट आडिटोरियम में पिछले महीने हुई इंडिया सुपर सीरिज में हराया था।
    
राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा पहले दौर में चीनी ताइपै की यू पो पाइ और या चिंग सू से 17. 21, 21. 15, 15. 21 से हार गई।
    
शुरूआत में 4. 1 से बढत बनाने के बाद कश्यप पिछड़ गए जब वोंग ने 9. 9 से स्कोर बराबरी किया लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने जल्दी ही वापसी करते हुए पहला गेम जीत लिया।
   
दूसरे गेम में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए 9. 1 की बढत बना ली। वोंग ने वापसी की कोशिश की लेकिन कश्यप ने उसे नाकाम कर दिया।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »