25 Apr 2024, 05:29:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना नेहवाल और पीवी सिंधु की विजयी शुरुआत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 28 2016 10:42AM | Updated Date: Apr 28 2016 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल और पी. वी. सिंधु ने विजयी शुरुआत करते हुए बुधवार से शुरू हुई बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में अपने-अपने मुकाबले जीतकर महिला एकल के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

विश्व की आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना ने पहले दौर के मुकाबले में इंडोनेशिया की फित्रियानी की चुनौती को 21 मिनट में पार पाते हुए लगातार गेमों में 21-16, 21-17 से जीत दर्ज की। साइना का विश्व की 49वीं रैंकिंग की इंडोनेशियाई खिलाड़ी के खिलाफ यह पहला मुकाबला था और उन्हें जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई। एक अन्य महत्वपूर्ण एकल मुकाबले में गैर वरीयता प्राप्त सिंधु ने इंडोनेशिया की मारिया फेबे कुसुमस्तुति को 30 मिनट में आसानी से 21-10, 21-13 से मात दी। सिंधु के सामने अब दूसरे दौर में चीनी ताइपे की आठवीं वरीयता प्राप्त ताई जू यिंग की चुनौती होगी।

दमदार खेल दिखाया

साइना ने पहले गेम में 5-5 की बराबरी की और फिर एक समय 11-13 से पिछड़ने के बाद लगातार चार अंक लिए। दूसरे गेम में भी 7-7 और 14-14 लगातार अंक और एक गेम पाइंट के साथ दूसरा गेम और मैच जीता। साइना के सामने दूसरे दौर में थाईलैंड की नित्चाओन जिंदापोल की चुनौती होगी। भारतीय खिलाड़ी का जिंदापोल के खिलाफ 6-0 का बेहतरीन कॅरियर रिकार्ड है। साइना इसी वर्ष दो बार मलेशिया और इंडिया ओपन में थाई खिलाड़ी को मात दे चुकी हैं।

ज्वाला-अश्विनी को मिली हार

ओलिंपिक क्वालिफिकेशन के लिए आखिरी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों की निगाहें बेहतर प्रदर्शन के साथ अंक बटोरने पर लगी हुई हैं, लेकिन भारत की महिला युगल विशेषज्ञ जोड़ी ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने इस बार फिर निराश किया और वे पहले ही दौर में हार के साथ बाहर हो गईं। भारतीय जोड़ी को कोरिया की चांग यी ना और ली सो ही की जोड़ी के हाथों 37 मिनट में 15-21, 11-21 से हार झेलनी पड़ी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »