23 Apr 2024, 19:15:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना, सिंधु एबीसी के दूसरे राउंड में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 27 2016 3:55PM | Updated Date: Apr 27 2016 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। ओलंपिक जाने वाली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधु ने आज यहां बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में अभियान की शानदार शुरूआत करते हुए अपने अपने पहले राउंड के महिला एकल मुकाबले जीत लिए। पांचवीं वरीय साइना ने शुरूआती राउंड में इंडोनेशिया की फित्रियानी फित्रियानी को 21.16 , 21.17 से हराकर बाहर किया जबकि सिंधु ने एक और इंडोनेशियाई खिलाड़ी मारिया फेबे कुसुमास्तुति को आधे घंटे तक चले मुकाबले में 21.10 , 21.13 से शिकस्त दी। 
 
अगले राउंड में दुनिया की आठवें नंबर की खिलाड़ी साइना की भिड़ंत इंडोनेशिया के लिंडावेनी फानेत्री और थाईलैंड नितचानोन जिंदापोल के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी। सिंधु का सामना चीनी ताइपे की आठवीं वरीय ताई जु यिंग से होगा। हालांकि अन्य भारतीय खिलाड़ियों के टूर्नामेंट में दिन बुरा रहा जो ओलंपिक क्वालीफिकेशन का अंतिम टूर्नामेंट होगा। 
 
कोरिया की चांग ये ना और ली सो ही की जोड़ी ने महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को 21.15,21.11 से हराया। पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को जापान के हिरोयुकी इंडो और केनिची हायाकावा की जोड़ी से 15.21,3.21 से शिकस्त मिली। प्रणव जेरी चोपड़ा और अक्षय देवालकर की पुरूष युगल जोड़ी को हांगकांग के चिन चुंग और टांग चुन मान से 19.21,17.21 से पराजय मिली।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »