29 Mar 2024, 17:38:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना, कश्यप करेंगे एशिया चैंपियनशिप में भारत की अगुवाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2015 7:52PM | Updated Date: Apr 20 2015 7:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल और पुरूष शटलर पारूपल्ली कश्यप कल से यहां शुरू होने वाली दो लाख डालर इनामी बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे।


सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज में भाग नहीं लेने वाली ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना पहले ही तीसरे दौर में पहुंच गयी है। उन्हें पहले दो दौर में बाई और वाकओवर मिला है।


साइना तीसरे दौर में जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेगी। उन्होंने विश्व में दसवें नंबर की खिलाड़ी को 2013 में दो बार हराया था। साइना के लिये आगे की चुनौती हालांकि आसान नहीं होगी क्योंकि चीन की तीनों शीर्ष खिलाड़ी ली झूरेई, यिहान वांग और शिजियान वांग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं।


कश्यप कल कोर्ट पर उतरेंगे जहां उनका मुकाबला सिंगापुर के जी लियांग डेरेक वांग से होगा। विश्व के नंबर चार किदाम्बी श्रीकांत और इंडोनेशियाई मास्टर्स विजेता एच एस प्रणय ने चोटों के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। पुरूष एकल में मौजूदा चैंपियन लिन डैन भी हिस्सा लेंगे।


महिला वर्ग में दो बार विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली पी वी सिंधु भी बायें पांव की चोट से उबरकर यहां वापसी करेंगी। वह पहले दौर में उज्बेकिस्तान की अनैत खुरशुदयान से भिड़ेगी।


महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा पहले दौर में कल चीनी ताइपै की या चिंग सु और यु पो पाइ से भिड़ेंगी। पुरूष युगल में अक्षण देवालकर और प्रणय जेरी चोपड़ा तथान मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी दोनों जोड़ियों को पहले दौर में बाई मिली है। अरूण विष्णु और अपर्णा बालान की मिश्रित युगल भारतीय जोड़ी को भी पहले दौर में वाकओवर मिला है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »