24 Apr 2024, 18:19:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना, श्रीकांत की नजरें स्विस ओपन में खिताब पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2016 3:47PM | Updated Date: Mar 14 2016 3:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बासेल। दो बार की विजेता साइना नेहवाल और गत चैम्पियन के श्रीकांत आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए कल यहां क्वालीफायर के साथ शुरू हो रहे स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिताब की उम्मीद के साथ उतरेंगे। वर्ष 2011 और 2012 में यहां खिताब जीतने वाली शीर्ष वरीय साइना महिला एकल में अपने अभियान की शुरूआत जर्मनी की कारिन शनासे के खिलाफ करेंगी।

दूसरे खिताब की उम्मीद में दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी और तीसरे वरीय श्रीकांत को पहले दौर में इंडोनेशिया के मोहम्मद बायु पांगिस्तु का सामना करना है। बर्मिंघम में आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में साइना को क्वार्टर फाइनल में शिकस्त झेलनी पड़ी थी जबकि श्रीकांत दूसरे दौर में ही हार गए थे।

पुरूष एकल में पांच अन्य भारतीय भी चुनौती पेश करेंगे। आल इंग्लैंड में दुनिया के पूर्व नंबर एक और दो बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता मलेशिया के ली चोंग वेई को हराने वाले बी साई प्रणीत पहले दौर में फ्रांस के लुकास कोर्वी का सामना करेंगे। ग्यारहवें वरीय अजय जयराम मलेशिया के जियान शियारंग चियांग जबकि 13वें वरीय एचएस प्रणय फिनलैंड के केल कोलोनेन के खिलाफ अभियान शुरू करेंगे।

गैरवरीय समीर वर्मा को डेनमाक के एमिल होल्स्ट का सामना करना है जबकि आनंद पवार सातवें वरीय जर्मनी के मार्क ज्वेबलर से भिड़ेंगे। महिला एकल में छठी वरीय पीवी सिंधू फार्म वापस हासिल करना चाहेंगी। क्वालीफायर में कल पीसी तुलसी को फ्रांस की डेलफाइन लेनसाक का सामना करना है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »