29 Mar 2024, 00:59:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

लिन डैन ने छठी बार आल इंग्लैंड बैडमिंटन खिताब जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2016 7:32PM | Updated Date: Mar 13 2016 7:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। लिन डैन ने यहां फाइनल में चीन के हमवतन टियान होउवेई सीधे गेम में 21-9, 21-10 से हराकर छठी बार आल इंग्लैंड बैडमिंटन के पुरूष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। लिन को टियान के खिलाफ मुकाबले के दौरान बिलकुल भी पसीना नहीं बहाना पड़ा और उन्होेंने एकतरफा जीत दर्ज की। नौवीं बार आल इंंग्लैंड फाइनल में पहुंचने वाले दो बार के ओलंपिक पुरूष चैम्पियन लिन डैन की नजरें अब रियो डि जनेरियो में तीसरे स्वर्ण पदक पर टिकी हैं।

लिन डैन ने दो साल पहले संन्यास से वापसी की थी और उन्होंने अपना पहला आल इंग्लैंड खिताब जीतने के 12 और पिछला खिताब जीतने के चार साल बाद यह खिताब जीता है। महिला फाइनल में चीन की वैंग शिझियान की नजरें अपने तीसरे आल इंग्लैंड खिताब पर टिकी हैं। वह फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा से भिड़ेंगी जिनका आज 21वां जन्मदिन है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »