19 Apr 2024, 14:04:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रणीत ने ली को हराया, साइन, श्रीकांत और समीर भी दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2016 6:58PM | Updated Date: Mar 10 2016 6:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत में से एक दर्ज करते हुए यहां प्रतिष्ठित आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के पहले दौर में दो बार के ओलंपिक रजत पदक विजेता और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी मलेशिया के ली चोंग वेई को हराया।
     

प्रणीत ने 50 मिनट चले मुकाबले में तीन बार के चैम्पियन और दूसरी वरीय चोंग वेई के खिलाफ कल रात पुरूष एकल में 24-22 22-20 से जीत दर्ज की। प्रणीत अगले दौर में डेनमार्क के दुनिया के 26वें नंबर के खिलाड़ी हैन्स क्रिस्टिन विटिंगस से भिड़ेंगे। डेनमार्क के इस खिलाड़ी के खिलाफ एकमात्र मुकाबले में प्रणीत को 2013 में फ्रेंच ओपन के दौरान मैच के बीच से हटना पड़ा था।
     

अन्य मुकाबलों में भारत की स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा भी 550000 डालर इनामी टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रहे। चोट के बाद वापसी कर रही दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी साइना ने राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन कनाडा की मिशेल ली को 21-17 21-12 से हराया। वह अगले दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगबुमरूंगफान से भिड़ेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »