25 Apr 2024, 12:34:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना फिर बनी विश्व नंबर एक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2015 2:49PM | Updated Date: Apr 16 2015 2:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज जारी की गई नवीनतम अंतरराष्ट्रीय रैकिंग में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच गई। चीन की ली शुरूई के तीसरे स्थान पर लुढ़कने के साथ साइना दोबारा पहले पायदान पर पहुंच गई।
   
इस महीने की शुरूआत में इंडियन ओपन सुपर सीरिज जीतने के साथ साइना विश्व रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई थीं लेकिन इसके कुछ ही दिन बाद मलेशिया ओपन सुपर सीरिज के सेमीफाइनल में हारने के बाद वह दूसरे स्थान पर खिसक गई।
   
साइना ने पिछले हफ्ते हुए सिंगापुर ओपन सुपर सीरिज में नहीं खेला था लेकिन चीनी खिलाड़ी के भी प्रतियोगिता से नाम वापस लेने और दो स्थान का नुकसान झेलने के बाद उन्हें रैंकिंग में फायदा हुआ। स्पेन की मारीन कैरोलिना इस समय दूसरे स्थान पर है। इसी बीच पी वी सिंधु शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची से बाहर होकर विश्व रैंकिंग में 12वें पायदान पर पहुंच गई। वह पहले नौवें स्थान पर थीं।
   
पुरूषों की रैंकिंग में के श्रीकांत ने चौथा स्थान बरकरार रखा जबकि पी कश्यप सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने की वजह से एक स्थान उपर 14वें पायदान पर पहुंच गए। वहीं सिंगापुर में क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होने वाले एच एस प्रणय एक स्थान नीचे गिरकर 15वें पायदान पर पहुंच गए।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »