20 Apr 2024, 12:19:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर पर पहुंची सिंधु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 28 2016 5:04PM | Updated Date: Jan 28 2016 5:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड में खिताब जीतने के कारण भारत की पी वी सिंधु विश्व बैडमिंट महासंघ की ताजा विश्व रैकिंग में एक पायदान उपर 11वें स्थान पर पहुंच गई है।

सिंधु ने मलेशिया मास्टर्स में जीत दर्ज करके सत्र की शानदार शुरूआत की। वह महिला एक रैंकिंग में 54,380 अंक के साथ 11वें स्थान पर है। साइना नेहवाल पहले की तरह दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।

पुरूष एकल में किदाम्बी श्रीकांत और एच एस प्रणय क्रमश: विश्व में नंबर नौ और 20 पर काबिज है। पारूपल्ली कश्यप हालांकि एक पायदान आगे बढ़े हैं जबक अजय जयराम चार पायदान नीचे 25वें स्थान पर खिसक गए हैं।

महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा पहले की तरह 14वें स्थान पर हैं जबकि पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी 17वें स्थन पर हैं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »