25 Apr 2024, 09:34:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीवी सिंधू ने जीता मलेशिया ग्रां प्री गोल्ड का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2016 2:41PM | Updated Date: Jan 24 2016 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेनांग\ मलेशिया। विश्व चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाली भारत की पी वी सिंधु ने नए सत्र में शानदार शुरूआत करते हुए रविवार को यहां स्काटलैंड की क्रिस्टी गिलमर को सीधे गेम में हराकर मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड का खिताब जीता।

तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी इससे पहले गिलमर के खिलाफ 2013 के फ्रेंच ओपन में खेली थी जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था लेकिन आज उन्होंने दिखाया कि उन्हें आखिर महिला एकल में भारत की दमदार खिलाड़ी क्यों माना जाता है। सिंधु ने शुरू से दबदबा बनाए रखकर 32 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-9 से जीत दर्ज करके अपना पांचवां ग्रां प्री गोल्ड खिताब जीता।

सिंधु का यह मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड में दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2013 में भी यहां जीत दर्ज की थी। उन्होंने पिछले साल नवंबर में मकाउ ओपन ग्रां प्री गोल्ड में खिताबी हैट्रिक पूरी की थी। इस टूर्नामेंट से पहले प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) में सिंधु का अजेय अभियान रहा था। वह गिलमर के खिलाफ शुरू से ही हावी हो गई। उन्होंने कोर्ट को अच्छी तरह से कवर किया और गलतियां भी कम की।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »