25 Apr 2024, 13:33:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिंधु, श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2016 8:33PM | Updated Date: Jan 22 2016 8:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मलेशिया। भारतीय शटलर पी वी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए 120000 डालर इनामी मलेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने अपने वर्गों के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की लिंडावेनी फेनेट्री को 21-10, 21-10 से हराया। उनका अगला मुकाबला कोरिया की सुंंग जी ह्यून और पांचवीं वरीयता जापानी सयाको सातो के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा। दूसरी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने चीन के हुआंग युझियांग को 21-15, 21-14 से पराजित किया। पुरूष एकल का यह मैच 33 मिनट तक चला। विश्व में नौवें नंबर का भारतीय कल मलेशिया के इसकंदर जुल्करनैन जैनुद्दीन से होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »