25 Apr 2024, 15:59:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दीपिका और जोशना ने मतभेद भुलाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2015 8:16PM | Updated Date: Dec 14 2015 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की शीर्ष स्क्वाश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा इंचियोन एशियाई खेलों के विवादास्पद क्वार्टर फाइनल के बाद एक दूसरे से नाखुश थी लेकिन आगामी व्यस्त सत्र से पूर्व दोनों मतभेद भुलाकर एक बार फिर दोस्त बन गई हैं। इस करीबी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दीपिका ने जीत दर्ज की थी और भारत के लिए एशियाई खेलों में महिला एकल में पहला पदक सुनिश्चित किया था लेकिन इस जीत के बाद देश की दो शीर्ष महिला खिलाड़ियों की दोस्ती में दरार आ गई थी।
     

इंचियोन में कोर्ट पर बहस के बाद इन दोनों ने बात करना बंद कर दिया था और यह सब इन दोनों के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के एक महीने बाद हुआ था। जोशना ने कहा, ‘‘हमारे बीच सब कुछ सामान्य हो गया है। हम दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानती हैं। हम दोनों एक ही शहर (चेन्नई) में रहती हैं। इसके अलावा हम दोनों को एक साथ खेलने और भारत के लिए अधिक पदक जीतने का महत्व पता है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »