25 Apr 2024, 14:29:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

BWF सुपर सिरीज में साइना ने वर्ल्ड चैंपियन मारिन को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2015 11:55AM | Updated Date: Dec 11 2015 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारत की स्टार सायना नेहवाल ने विश्व चैम्पियन कैरोलिना मारिन को करारी शिकस्त देकर विश्व सुपर सीरीज फाइनल्स में धमाकेदार वापसी करने में सफल रही है।

लेकिन के. श्रीकांत को पुरुष एकल में लगातार दूसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा जिससे उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

पहले मैच में जापान की नोजोमी ओकुहारा के खिलाफ शिकस्त झेलने वाली सायना ने गुरुवार को एक घंटे और 15 मिनट चले महिला एकल मुकाबले में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की मारिन को 23-21, 9-21, 21-12 से हराया। सायना अपने अंतिम मुकाबले में गत चैंपियन ताइ जू यिन से भिड़ेगी।

दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन के खिलाफ ग्रुप बी मैच में 37 मिनट में 13-21, 18-21 से हार झेलनी पड़ी। श्रीकांत ने इसी साल विक्टर को स्विस ओपन और इंडिया ओपन में मात दी थी।

अब अगले दौर में जाने की उनकी आंशका जापान के केंटो मोमोटा और चीनी ताइपे के चाउ टिएन चेन के मध्य होने वाले मैच पर टिकी है। उनका अगला मैच चाउ टिएन चेन के विरुद्ध होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »