20 Apr 2024, 04:19:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पीबीएल की नीलामी में सबसे महंगे बिके साइना-ली चोंग वेई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2015 8:17PM | Updated Date: Dec 7 2015 9:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और ली चोंग वेई के लिए यहां प्रीमियर बैडमिंटन लीग की खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे अधिक एक लाख डालर की बोली लगी जबकि पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत को क्रमश: 95000 और 80000 डालर में खरीदा गया।
     

दुनिया की नंबर दो महिला खिलाड़ी साइना और पूर्व नंबर एक पुरूष खिलाड़ी ली चोंग वेई को कल रात नीलामी पूर्व बोली में क्रमश: लखनऊ के अवध वारियर्स और हैदराबाद हंटर्स ने खरीदा। इन दोनों का नाम हालांकि आज नीलामी सूची में मौजूद था। विश्व चैम्पियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता सिंधू के लिए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई की टीमों ने आक्रामक बोली लगाई लेकिन अंतत: उन्हें चेन्नई स्मैशर्स ने 95000 डालर में खरीदा।
     

चोट से उबर रहे राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप को हैदराबाद की टीम ने 35000 डालर में खरीदा जबकि युगल खिलाड़ी बी सुमित रेड्डी अपने आधार मूल्य 25000 डालर में बेंगलुरू की टीम के खाते में गए। सुमित के युगल जोड़ीदार मनु अत्री को मुंबई राकेट्स ने खरीदा।
     

राष्ट्रमंडल खेल 2010 की स्वर्ण पदक विजेता ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा को उनके 25000 डालर के आधार मूल्य पर उनकी घरेलू टीमों हैदराबाद और बेंगलुरू ने ही खरीदा। एचएस प्रणय के लिए देव्यानी लीजर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली मुंबई फ्रेंचाइजी ने 47000 डालर की बोली लगाई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »