29 Mar 2024, 14:08:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में हारे श्रीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2015 10:36PM | Updated Date: Dec 7 2015 10:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मलांग। भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत को आज यहां 120000 डालर इनामी इंडोनेशिया मास्टर्स ग्रां प्री गोल्ड टूर्नामेंट के पुरूष एकल फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी टामी सुगियार्तो के खिलाफ तीन गेम चले कड़े मुकाबले में शिकस्त का सामना करना पड़ा। लगभग एक घंटे चले इस मुकाबले में श्रीकांत को पहला गेम जीतने के बावजूद दुनिया के 12वें नंबर के खिलाड़ी के खिलाफ 21-17, 13-21, 22-24 से हार झेलनी पड़ी।
    

इस सत्र में स्विस ओपन और इंडिया सुपर सीरीज का खिताब जीतने वाले दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत की सुगियार्तो के खिलाफ चार मैचों में यह तीसरी हार है। दोनों खिलाड़ियों को शुरूआत में जूझना पड़ा। श्रीकांत ने हालांकि पहले गेम में मध्यांतर तक 11-8 की बढ़त बनाई। श्रीकांत ने इसके बाद कुछ शाट नेट पर उलझाए जिससे सुगियार्तो ने 13-13 के स्कोर पर बरबारी हासिल कर ली।
    

श्रीकांत ने हालांकि इसके बाद शानदार बैकहैंड रिटर्न और दमदार स्मैश से 17-13 की बढ़त बनाई। भारतीय खिलाड़ी को 20-15 पर गेम प्वाइंट मिला। सुगियार्तो ने दो गेम प्वाइंट बचाए लेकिन इसके बाद उन्होंने शाट बाहर मारकर भारतीय खिलाड़ी को पहला गेम तोहफे में दे दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »