25 Apr 2024, 14:29:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

दीपिका ने बाढ़ राहत कोष में दो लाख रूपये देगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2015 10:33PM | Updated Date: Dec 6 2015 10:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की चोटी की स्क्वाश खिलाड़ी और चेन्नई निवासी दीपिका पल्लिकल ने शहर और राज्य में विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए आज तमिलनाडु मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रूपये देने का फैसला किया। स्क्वाश में अपनी उपलब्धियों के लिये कई बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता से पुरस्कार हासिल करने वाली दीपिका तब हांगकांग में खेल रही थी जब मूसलाधार बारिश ने राज्य की राजधानी में कहर बरपाया।


विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैंने हांगकांग से चेन्नई में जल प्रलय देखी। पूरा शहर द्वीप जैसा बना गया और लोगों की पीड़ा देखकर वास्तव में मुझे बेहद दुख हुआ। मैं वापसी पर चेन्नई नहीं जा सकी और मुझे कल मुंबई के लिये उड़ान पकड़नी पड़ी। मैं जल्द से जल्द चेन्नई पहुंचने की कोशिश करूंगी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं राहत कार्याें में अपनी तरफ से मदद देने की कोशिश करूंगी। अभी मैं मुख्यमंत्री राहत कोष में दो लाख रूपये जमा करवाउंगी।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »