29 Mar 2024, 13:45:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चाइना ओपनः फायनल में पहुंची साइना नेहवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2015 12:23PM | Updated Date: Nov 14 2015 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फुझोऊ। भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है। साइना ने क्वार्टर फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-16, 21-13 से हराया था।

यह दोनों खिलाड़ियों के बीच अब तक की 13वीं भिड़ंत थी। सायना ने 4 और वांग ने 9 बार जीत हासिल की है। इस साल खेले गए तीन आपसी मैचों में सायना विजयी रही हैं।

मौजूदा चैम्पियन और शीर्ष वरीय साइना ने सेमीफाइनल में चीन की यिहान वांग को 41 मिनट में 21-13, 21-18 से हराया। फाइनल में उनका मुकाबला खिताब के लिए अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी चीन की ली जुईरूई से होगा।

हालांकि साइना के लिए फाइनल की जंग आसान नहीं होगी जहां उनके सामने जुईरूई हैं। दिलचस्प है कि जुईरूई भी ओलंपिक पदक विजेता साइना को 9 बार हरा चुकी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »