24 Apr 2024, 11:50:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिंगापुर ओपन: कश्यप की हार से भारतीय चुनौती समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 11 2015 9:29PM | Updated Date: Apr 11 2015 9:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंगापुर। भारत के बैडमिंटन स्टार पारुपल्ली कश्यप शनिवार को 300,000 डॉलर इनामी राशि वाले सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में हार गए। कश्यप को हांगकांग के हू युन ने 58 मिनट में 20-22, 21-11, 21-14 से हराया. इस हार के साथ ही सिंगापुर ओपन में भारतीय चुनौती भी खत्म हो गई।

 
युन और कश्यप के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। तीन बार युन विजयी रहे हैं जबकि एक बार कश्यप को जीत मिली है। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले कश्यप ने टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के ब्राइस लेवेरदेज को हराया था।

 
फाइनल में युन का सामना इंडोनेशिया के साइमन सांतोसो और जापान के केंतो मोमोता के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगा।

महिला एकल फाइनल में चीनी ताइपे की ताए जू यिंग का सामना चीन की सुन यू से होगा। सुन ने दूसरी वरीय वांग शिजियान को 21-14 11-21 21-19 से हराया.दूसरी ओर, यिंग ने चौथी वरीय चीनी खिलाड़ी यिहान वांग को 21-16 9-21 21-14 से मात दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »