20 Apr 2024, 04:25:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

कश्यप फ्रेंच ओपन में मैच के बीच से हटे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2015 7:59PM | Updated Date: Oct 22 2015 7:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पारूपल्ली कश्यप फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में आज यहां पुरूष एकल के मैच में तीसरे गेम के बीच से रिटायर हो गये।


इंग्लैंड के राजीव ओसेफ के खिलाफ आठवीं वरीयता प्राप्त कश्यप ने पहला गेम गंवा दिया लेकिन उन्होंने अच्छी वापसी करके दूसरा गेम अपने नाम किया। इस 43 मिनट तक चले मैच में आखिर राजीव 21-11 13-21 4-2 से जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।


इंग्लैंड के शटलर ने पहले गेम में कश्यप को ज्यादा मौके नहीं दिये। वह पहले गेम के ब्रेक के समय 11-5 से बढ़त पर थे और इसके बाद उन्हें इसमें जीत दर्ज करने में परेशानी नहीं हुई।


कश्यप ने दूसरे गेम के शुरू में 5-1 की बढ़त बनायी और फिर ब्रेक तक वह 11-4 से आगे हो गये। इसके बाद उन्होंने यह गेम अपने नाम करके मैच को निर्णायक गेम तक खींच दिया। तीसरे गेम में कश्यप जब 2-4 से पीछे चल रहे थे तब उन्होंने हटने का फैसला किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »