19 Apr 2024, 13:38:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेनमार्क ओपन में साइना एंड कंपनी पर होंगी नजरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2015 7:19PM | Updated Date: Oct 12 2015 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओडेंसे। कोरिया ओपन से बाहर रहने के बाद दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल यहां डेनमार्क ओपन सुपर सीरिज में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेगी जबकि कल शाम डच ओपन जीतने वाले अजय जयराम पर भी सबकी नजरें होगी।
    

तीन साल पहले डेनमार्क ओपन जीतने वाली साइना ने इस साल बेहतरीन प्रदर्शन किया है और वह इस लय को कायम रखना चाहेगी। पहले दौर में उसका सामना थाईलैंड की बुसानन ओंगबुमरंगफान से होगा। इस साल इंडिया सुपर सीरिज और सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड जीतने के अलावा साइना ने विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक हासिल किया और आल इंग्लैंड में उपविजेता रही।
    

जयराम भी आत्मविश्वास से ओतप्रोत होंगे जिन्होंने सितंबर में कोरिया ओपन के फाइनल में प्रवेश किया और कल रात डच ओपन खिताब जीता। जयराम को क्वालीफायर से गुजरना होगा जहां उनका सामना जर्मनी के फेबियन रोथ से होगा। जयराम ने कहा,‘‘डेनमार्क ओपन सुपर सीरिज काफी चुनौतीपूर्ण होगी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »