19 Apr 2024, 09:17:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हमें प्रदर्शन में थोड़ी और निरंतरता की जरूरत: गोपीचंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2015 7:42PM | Updated Date: Oct 9 2015 7:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। भारत के मुख्य राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने कहा कि बैडमिंटन खिलाड़ियों के प्रदर्शन में थोड़ी अधिक निरंतरता की जरूरत है लेकिन वह कुल मिलाकर अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

गोपीचंद ने यहां कहा, ‘‘कुल मिलाकर यह अच्छा है। हमारे कई खिलाड़ी अच्छा खेल रहे हैं। हमें प्रदर्शन में थोड़ी अधिक निरंतरता की जरूरत है। उनमें से कई काफी युवा हैं और मुझे उम्मीद है कि आगामी वर्षों में प्रदर्शन में निरंतरता भी आ जाएगी।’’

उन्होेंने कहा, ‘‘हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है लेकिन सामान्य तौर पर मैं चीजों से खुश हूं।’’ भारत के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हाल में कोई बड़ी प्रतियोगिता नहीं जीत है जिसके संदर्भ में गोपीचंद प्रतिक्रिया दे रहे थे।

भारतीय खिलाड़ियों ने हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में प्रभावी प्रदर्शन किया है। गोपीचंद अगले महीने यहां होने वाले कारपोरेट बैडमिंटन लीग के तीसरे सत्र की घोषणा के इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »