19 Apr 2024, 17:43:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टीओपी योजना से बड़ी मदद मिली : साइना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 8 2015 2:26PM | Updated Date: Oct 8 2015 2:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अगले साल होने वाले ओलंपिक में भारत की पदक दावेदार दुनिया की नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने गुरूवार को कहा कि खेल मंत्रालय की टीओपी योजना से उसे तैयारी में काफी मदद मिल रही है।

साइना ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा, मैं इतने साल से मिल रही मदद के लिए खेल मंत्रालय, साइ और बाइ की तारीफ करना चाहूंगी। उनके सहयोग के बिना कुछ संभव नहीं था।

उसने कहा, टीओपी योजना के तहत अभ्यास में मदद के लिए धन्यवाद खेल मंत्रालय, साइ और बाइ। लेट्स मेक इंडिया प्राउड हैशटैग रोड टू रियो। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने उम्मीद जताई कि इस योजना से दूसरे खिलाड़ियों को भी फायदा मिलेगा।
उसने कहा, खेल मंत्रालय और साइ की योजना से मुझे ओलंपिक की तैयारी में काफी मदद मिली। उम्मीद है कि कई खिलाड़ियों को फायदा मिलेगा।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »