29 Mar 2024, 15:38:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

सोल। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल के बिना उतरने वाले भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को सोमवार से शुरू हो रही 600000 डाॅलर ईनामी राशि की कोरिया सुपर सीरिज में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

साइना ने कोरिया ओपन के लिए अपनी प्रविष्टि नहीं भेजी है और उसकी गैर मौजूदगी में सारा दबाव अन्य शीर्ष खिलाड़ियों पर होगा जिनमें दो बार विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधू, दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप शामिल हैं।

भारतीयों के लिए यह मुकाबला कठिन होगा चूंकि उनका सामना दमदार प्रतिद्वंद्वियों से है। दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू पहले दौर में पूर्व विश्व चैम्पियन रेचानोक इंतानोन से खेलेगी। दुनिया की पांचवें नंबर की थाई खिलाड़ी का सिंधू के खिलाफ रिकाॅर्ड 3.0 का है।
पुरूष एकल में श्रीकांत का सामना चीन के तियां हूवेइ से होगा। दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी ने इस साल आॅस्ट्रेलिया ओपन और मलेशिया ओपन में श्रीकांत को हराया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »