29 Mar 2024, 11:02:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

कश्यप हारे, जापान ओपन में भारतीय चुनौती समाप्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2015 7:04PM | Updated Date: Sep 11 2015 7:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पारूपल्ली कश्यप पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए जिससे 275000 डालर इनामी जापान ओपन सुपर सीरीज में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई।
     

दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी कश्यप को तोक्यो मेट्रोपालिटन जिम्नेजियम में चीनी ताइपे के छठे वरीय चाउ टिएन चेन के खिलाफ 42 मिनट में 14-21, 18-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
     

कश्यप क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय थे क्योंकि साइना नेहवाल, के श्रीकांत और एचएस प्रणय को कल अपने अपने वर्गों के दूसरे दौर के मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
     

कश्यप की चेन के खिलाफ चार मुकाबलों में यह दूसरी हार है जबकि उन्होंने दो बार जीत दर्ज की है। चेन ने मैच की शानदार शुरूआत करते हुए पहले गेम में लगातार पांच अंक के साथ कश्यप को बैकफुट पर धकेल दिया जिससे भारतीय खिलाड़ी पूरे गेम के दौरान नहीं उबर पाया।
     

कश्यप ने दूसरे गेम में विरोधी को कड़ी टक्कर दी लेकिन चेन ने उनकी वापसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। चेन ने दूसरे गेम में लगातार छह अंक के साथ जीत दर्ज की। चेन सेमीफाइनल में सातवें वरीय डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन और कोरिया के गैर वरीय ली डोंग क्युन के बीच होने वाले एक अन्य क्वार्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »