29 Mar 2024, 12:49:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

साइना की नजरें जापान ओपन में खिताब पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2015 7:03PM | Updated Date: Sep 7 2015 7:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल कल यहां क्वालीफायर के साथ शुरू हो रहे 275000 डालर इनामी जापान सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी शानदार फार्म जारी रखने के इरादे से उतरेगी।
    

पच्चीस साल की साइना पिछले महीने विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी और नंबर एक रैंकिंग दोबारा हासिल की थी। इस भारतीय की नजरें अब इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब जीतने पर टिकी हैं।
    

दूसरी वरीय साइना अपने अभियान की शुरूआत बुधवार को थाईलैंड की बुसानन ओंगबुमरूंगपान के खिलाफ करेगा और अगर जीत दर्ज करती है। तो उन्हें हमवतन और विश्व चैम्पियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू से भिड़ना पड़ सकता है। सिंधू को पहले दौर में जापान की दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी जापान की मिनात्सु मितानी का सामना करना है।
    

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह साइना और सिंधू की पहली भिड़ंत होगी। इससे पहले 2014 में इंडिया ग्रां प्री गोल्ड फाइनल में ये दोनों खिलाड़ी आमने सामने थी जिसमें साइना ने बाजी मारी थी।
    

पुरूष एकल में राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन पारूपल्ली कश्यप अपने अभियान की शुरूआत तोक्यो मेट्रोपोलिटन जिम्नेजियम में मेजबान देश के ताकुमा उएदा के खिलाफ करेंगे। दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी कश्यप ने ताकुमा को दो बार हराया है लेकिन पिछली बार सिंगापुर ओपन में 2013 में जापान के खिलाड़ी ने जीत दर्ज की थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »