19 Apr 2024, 12:59:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कारोलिना कड़ी प्रतिद्वंद्वी, पर उसे हराया जा सकता है : साइना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2015 3:48PM | Updated Date: Sep 4 2015 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। विश्व की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने यहां कहा कि आल इंग्लैंड और विश्व चैंपियन कारोलिना मारिन कड़ी प्रतिद्वंद्वी है जो अपनी कलाई का अच्छा इस्तेमाल करती है लेकिन उन्हें हराया जा सकता है। भारतीय खिलाड़ी की निगाह अगले सप्ताह शुरू होे रहे जापान ओपन सीरीज में स्पेनिश खिलाड़ी के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करने पर भी लगी है।

 

यदि इस टूर्नामेंट में उनका कारोलिना से सामना होता है तो वह आल इंग्लैंड और विश्व चैंपियनशिप में मिली हार का बदला चुकता करने की कोशिश करेगी। साइना ने कहा कारोलिना कड़ी प्रतिद्वंद्वी है लेकिन उसे हराया जा सकता है। आल इंग्लैंड टूर्नामेंट से पहले मैंने उसे तीन बार हराया था और दो बार उससे हार गई थी।

 

वह बायें हाथ की खिलाड़ी है और वह अपनी कलाई का अच्छा इस्तेमाल करती है। विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में कारोलिना से सीधे गेम में पराजित होने के बावजूद साइना इस स्पेनिश खिलाड़ी को हटाकर विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनने में सफल रही। साइना ने कहा मैंने उसे ( कारोलिना) रोकने के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास किये लेकिन मैं अति उत्साहित थी और मैं उसके खिलाफ पिछले दो मुकाबले हार गई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »