28 Mar 2024, 14:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जापान ओपन में भिड़ सकते हैं साइना और सिंधू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2015 4:20PM | Updated Date: Aug 31 2015 4:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तोक्यो। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पी वी सिंधू का सामना अगले सप्ताह शुरू हो रही जापान ओपन सुपर सीरिज के दूसरे दौर में हो सकता है बशर्ते वे पहले दौर की बाधा पार कर लें।


हाल ही में विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाली साइना पहले दौर में दुनिया की 17वें नंबर की खिलाड़ी थाईलैंड की बुसानन ओंगबुमरंगपान से खेलेगी। वहीं दो बार विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत चुकी सिंधू का सामना पहले दौर में जापान की मिनात्सू मितानी से होगा।


आठ से 13 सितंबर तक खेली जाने वाली 275000 डाॅलर ईनामी राशि की सुपी सीरिज में साइना और सिंधू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ सकती हैं। इससे पहले 2014 इंडिया ग्रां प्री गोल्ड फाइनल में दोनों का मुकाबला हुआ था जिसमें साइना विजयी रही थी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »