19 Apr 2024, 09:25:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

साइना फिर बनीं दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2015 5:38PM | Updated Date: Aug 20 2015 5:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल स्पेन की कैरोलिना मारिन को पछाड़कर फिर विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में नंबर एक पर काबिज हो गई। हाल ही में संपन्न जकार्ता में हुई विश्व चैम्पियनशिप में मारिन ने फाइनल में साइना को हराया था। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना आज जारी ताजा बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में 82792 अंक लेकर शीर्ष पर है।
 
इससे पहले वह एक मार्च को इंडियन ओपन जीतने के बाद पहली बार दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी थी। वह जल्दी ही नीचे खिसक गई लेकिन मई में फिर नंबर एक बनी। जून में कैरोलिना ने उसे फिर रैंकिंग में नीचे खिसका दिया।
 
पुरूष एकल में पारूपल्ली कश्यप दो पायदान चढकर आठवें नंबर पर पहुंच गए जबकि महिला युगल में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा भी शीर्ष दस में पहुंच गई। दोनों दो पायदान चढकर दसवें स्थान पर पहुंच गई। इंडिया ओपन विजेता किदाम्बी श्रीकांत एक पायदान गिरकर चौथे स्थान पर है जबकि दो बार विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता पी वी सिंधू 14वें स्थान पर है। मिश्रित युगल में कोई भारतीय शीर्ष 25 में नहीं हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »