29 Mar 2024, 13:12:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पुलिस की युगल टीम को कांस्य पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2020 7:22PM | Updated Date: Feb 11 2020 9:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस की बैडमिंटन टीम ने अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैम्पियनशिप की युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ रवि गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सायबर सेल इंदौर जितेन्­द्र सिंह की जोड़ी ने बीएसएफ की टीम को हराकर कांस्­य पदक पर कब्­जा जमाया। मध्यप्रदेश पुलिस की बैडमिंटन टीम ने टीम स्­पर्धा में राजस्थान, बीपीआरएनडी एवं एनडीआरएफ की टीम को पराजित किया।

मध्यप्रदेश पुलिस टीम में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता, एसपी सायबर सेल जितेन्द्र सिंह के अलावा एआईजी सांई कृष्णा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनु व्यास व उप निरीक्षक अखिल सिंह सहित अन्य खिलाड़ी शामिल थे। गत 3 से 9 फरवरी तक सीएपीटी ( केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी) कान्हा सैंया में आयोजित हुई अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन चैम्पियनशिप में 22 राज्य, 5 केन्­द्र शासित प्रदेशों की पुलिस टीम एवं 11 केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों सहित 37 टीमों ने हिस्सा लिया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »