16 Apr 2024, 21:10:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिंधू और श्रीकांत विश्व चैम्पियनशिप में जीते

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2015 3:34PM | Updated Date: Aug 11 2015 3:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। दो बार की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्रमश: महिला और पुरूष एकल वर्ग में मंगलवार को यहां अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ की।
 
वर्ष 2013 और 2014 में इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली 11वीं वरीय सिंधू ने बेहद कड़े मुकाबले में डेनमार्क की लाइन जार्सफेल्ट को 11-21, 21-17, 21-16 से हराया।   
 
दुनिया की 13वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी सिंधू ने इस सत्र में अधिकांश समय चोट से उबरने में बिताया है और वह फार्म हासिल करने के लिए जूझ रही हैं। पहले दौर में बाई पाने वाली सिंधू प्री क्वार्टर फाइनल में ओलंपिक चैम्पियन और दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी चीन की ली शुएरूई से भिड़ेंगी।
 
दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को हालांकि आॅस्ट्रेलिया के माइकल फरिमन को सिर्फ 24 मिनट में 21-10, 21-13 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। इंडिया ओपन चैम्पियन श्रीकांत दूसरे दौर में चीनी ताइपे के सू जेन हाओ से भिड़ेंगे।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »