24 Apr 2024, 16:42:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कश्यप, प्रणय विश्व चैम्पियनशिप के दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2015 9:08PM | Updated Date: Aug 10 2015 9:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों पारूपल्ली कश्यप और एचएस प्रणय ने आज यहां प्रतिष्ठित विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के पहले दौर में सीधे गेम में जीत दर्ज की। राष्ट्रमंडल खेलों के चैम्पियन 10वें वरीय कश्यप ने नीदरलैंड के एरिक मेईजस को 21-17, 21-10 से हराया। वह पुरूष एकल वर्ग के दूसरे दौर में कल गेलोरा बुंग कार्नो स्टेडियम में वियतनाम के एनगुएन टिएन मिन्ह से भिड़ेंगे।
     

पैर की चोट के बाद वापसीप कर रहे इंडोनेशिया मास्टर्स के विजेता प्रणय ने ब्राजील के एलेक्स युवान जोंग को 21-12, 21-16 से हराकर अपने अभियान की सकारात्मक शुरूआत की। ग्यारहवें वरीय प्रणय अगले दौर में युगांडा के एडविन एकिरिंग से भिडेगे।मिश्रित युगल में अरूण विष्णु और अपर्णा बालन की भारतीय जोड़ी को हालांकि कड़े मुकाबले में येवगेनिज ड्रेमिन और येवगेनिया दिमोवा की रूस की जोड़ी के खिलाफ 18-21, 21-10, 22-24 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
     

तरूण कोना और सिक्की एन रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी को भी लियाओ मिन चुन और चेन सियाओ हुआन की चीनी ताइपे की जोड़ी ने 21-13, 21-17 से हराया। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल, इंडियन सुपर सीरीज विजेता किदांबी श्रीकांत और दो बार की कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधू अपने अभियान की शुरूआत कल करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »